मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से श्री महावीर मंडल, महिला समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर उन्हें रामनवमी महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। 30 मार्च को पहाड़ी मंदिर से रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से एथलेटिक्स की राष्ट्रीय खिलाड़ी और पर्वतारोही आशा मालवीय ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर वे 1 नवंबर 2022 को संपूर्ण भारत साइकिल यात्रा पर निकली है 1/2
बुजुर्गों का सम्मान और सत्कार!
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन 2023 योजनान्तर्गत झारखण्ड पर्यटन विभाग के तत्वाधान में 60 वर्ष से अधिक बिपिएल श्रेणी के लगभग 1000 हिन्दू धर्मावलंबियों की निःशुल्क तीर्थयात्रा को सुनिश्चित किया गया।
1/2
रांची में तपोवन मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण और पुननिर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुआ। अगले रामनवमी के पावन अवसर से पहले यह पवित्र कार्य पूर्ण हो जायेगा तभी मैं अपनी बातें आप सभी के समक्ष विस्तार से रखूंगा।
इस अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
रांची में तपोवन मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण एवं पुननिर्माण के शिलान्यास समारोह कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला। nitter.1d4.us/i/broadcasts/1mn…
जल, जंगल, जमीन की रक्षा और अंग्रेज शोषकों के खिलाफ विद्रोह करने वाले चुआड़ विद्रोह के महानायक, वीर माटी पुत्र, अमर वीर शहीद रघुनाथ महतो जी की जयंती पर शत-शत नमन।
स्कूली शिक्षा से आगे बढ़कर उच्च शिक्षा हेतु भी कई प्रावधान किए गए हैं। कॉलेजों की पढ़ाई, इंजीनियरिंग, मेडिकल और लॉ आदि की तैयारी का खर्च सरकार देगी।सरकार द्वारा विदेश में भी उच्च शिक्षा हेतु मदद दी जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चे बेहतर प्रदर्शन करें यही हमारा प्रयास है।
हर हाल में हमें राज्य के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना है। यह हमारा संकल्प है। मैं कभी भी इन विद्यालयों के निरीक्षण में जा सकता हूँ। इस बात का ध्यान आप सभी रखें।
स्कूलों में अन्य विषयों के साथ-साथ झारखण्ड की समृद्ध कला संस्कृति के संवर्धन के लिए भी कोर्स शुरू किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन समिति की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमारी स्कूली व्यवस्था प्रबंधन समिति की देखरेख में चलती है। समिति की जो पहले भूमिका थी, उससे कहीं अधिक भूमिका का निर्वहन इसे अब विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने में करना है। बच्चों को समावेशी शिक्षा प्रदान करने में सरकार का साथ देना है।
शिक्षा के क्षेत्र में एक नहीं, बल्कि कई कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में पंचायत स्तर तक लगभग 4,000 से अधिक विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय की श्रेणी में लाने की हमारी योजना है। पहले चरण में 80 विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में शुरू किया जा रहा है।
राज्य भर में उत्कृष्ट विद्यालय के तहत हम बच्चों को समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की ओर बढ़ रहे हैं। हमारी मंशा है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे किसी भी स्तर पर निजी स्कूलों के बच्चों से कमजोर ना हो। आज विद्यालय प्रबंधन समिति के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुआ।
खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में हॉकी एसोसियेशन ऑफ उड़ीसा टीम ने असम की टीम से 11 - 0(Pool A) में जीत हासिल की। @JharkhandCMO@TheHockeyIndia@prdjharkhand@rnuddkranchi
The holy pilgrimage site of the Santhal Community.
#Luguburu Ghantabari is situated on the Lugu hill in Bokaro.
Lugu Baba temple is situated in the vicinity of hills and this place holds a beautiful mix of natural beauty and religious faith. @HemantSorenJMM